सैकड़ों गरीबों को बांटी गई राशन सामग्री इंदिरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराया गया चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल और नमक

प्रयागराज। अनुराग दर्शन न्यूज़, (अनुराग शुक्ला )। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश में लागू लाकडाउन के दौरान सरकार के साथ ही निजी संस्थान और समाजसेवी संगठन भी गरीबों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

कोई भूखा ना रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंदिरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करछना तहसील के पुरवा खास गांव में सैकड़ों गरीबों को राशन सामग्री दी गई।

सोसायटी के उपाध्यक्ष विशाल जयसवाल ने फिरोज अस्पताल के मालिक डॉ नजम और ग्राम प्रधान शकील खान के साथ ग्रामीणों को राशन किट प्रदान की। ढाई सौ से अधिक गरीबों को लगभग 10 कुंतल चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल और नमक दिय गया।

इस अवसर पर सोसाइटी उपाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भूखे को भोजन देने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता है। संकट के इस दौर में हर समर्थ व्यक्ति को यथासंभव गरीबों की मदद करनी चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सबका समाज और देश के प्रति एक दायित्व है जिसका सभी को निर्वहन करना चाहिए।

तभी देश आगे बढ़ेगा। सरकार के साथ जब जन सहयोग जुड़ेगा तभी उद्देश्यों की पूर्ति संभव है। राशन वितरण में रितेश जायसवाल, शनि, अमन चड्ढा और बंटी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version