Video: ब्रहमलीन महंत ओमकार गिरि समाधि में लीन

प्रयागराज। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं वेणी माधव मंदिर के ब्रहमलीन महंत ओमकार गिरि को संगम में स्नान कराकर वेणी माधव में जूना अखाड़े की परंपरा के साथ उनके गुरु के बगल में समाधि लगाई गई ।

ब्रहमलीन महंत ओमकार गिरि जी समाधि में लीन

समाधि संस्कार में अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेंद्र गिरि , जूना अखाड़े के संरक्षक एवं अखाडा परिषद के महामंत्री श्रीमहन्त हरिगिरि जी ,श्रीमहन्त पुष्कर गिरि , महन्त इच्छा गिरि, थानापति नीलकंठ गिरि , थानापति अरूण भारतीय , ब्रह्नमऋषि रवि शंकर जी , महंत हरिशंकर गिरि , महानिर्वाणी अखाडे से रजनीश गिरि , निर्मल अखाडे के देवेंद्र शास्त्री , बड़ा पंचायती उदासीन अखाडे के व्यास मुनि जी , निरंजनी अखाड़े , अटल अखाडा के बलराम भारतीय आदि संतगण के अलावा इलाहाबाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह शामिल रहे ।

इस मौके पर जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर वैभव गिरि जी को ब्रहमलीन महन्त की इच्छानुसार सभी संतों की राय से वेणी माधव मंदिर का महन्त घोषित किया गया । वैभव गिरि जी को कुम्भ 2013 में जूना अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया था । जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहन्त हरिगिरि ने महामंडलेश्वर वैभव गिरि को वेणी माधव मंदिर का नया महंत बनाये जाने की घोषणा की ।

इस मौके पर महामंडलेश्वर वैभव गिरि ने वेणी माधव मंदिर की परंपराओं का निर्वहन पूरी मेहनत से करेंगी । अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेंद्र गिरी और इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने ब्रहमलीन महन्त ओमकार गिरि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते नई घोषित महन्त वैभव गिरि को शुभकामनाएं भी दी ।

Exit mobile version