इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम न बदलने के लिए छात्र नेता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाम बदलने को लेकर छात्रों एवं शिक्षकों ने विरोध के स्वर उठाएं हैं। इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अवनीश मिश्र शौर्य ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है हम अपने इतिहास के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का जन्म ही इसी नाम से हुआ था, अतः यह कतई स्वीकार्य नहीं है कि इसका नाम भी जिले की भांति बदलकर प्रयागराज कर दिया जाए।हम सभी के हृदय में इलाहाबाद बसता है।जिले का नाम भले ही प्रयागराज कर दिया गया हो किंतु विश्वविद्यालय का छात्र अपने आपको इलाहाबाद नाम से अलग नहीं कर पा रहा।

हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता पर गर्व है किंतु हम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन नाम इलाहाबाद को बदलना स्वीकार नहीं करेंगे इसके लिए हमने राष्ट्रपति को एक पत्र के माध्यम से निवेदित किया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम ना बदलते हुए इसे यथास्थिति बरकरार रहने दें। विश्वविद्यालय का मूल अस्तित्व यहां के छात्र एवं शिक्षकों से है जिसे सभी ने इलाहाबाद के रूप में स्वीकार किया है।

Exit mobile version