
इलाहाबाद। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता मे आज आयुक्त कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में स्मार्ट सिटी की बैठक की गयी।
बैठक में मेयर अभिलाषा गुप्ता, जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. एवं अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एडीए वीसी भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ-साथ ऩगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया और कन्सटेंट कम्पनी के मैम्बर्स मौजूद थे।
बैठक में कम्पनी के द्वारा स्मार्ट सिटी का पावर प्रेजेटेंशन प्रस्तुत किया गया। जिसमें इलाहाबाद शहर के अन्दर स्मार्ट सिटी के कार्यो को किस तरह से डिजाइन किया जा रहा है उसके बारे में विस्तार से बताया गया।
पावर प्रेजेटेंशन मे स्मार्ट सिटी मे लिये जाने वाली भूमि एवं सड़कों पर आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी के लिए तैयार किये जा रहे कार्यो का डीपीआर अतिशीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।
अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती की विकास योजनाओं के लिए 876.48 करोड की धनराशि की मांग
जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. की अध्यक्षता में अपने कैम्प कार्यालय में डूडा के परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव एवं सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा मुख्यमंत्री अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती की विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री कोष के लिए 876.48 करोड की धनराशि की मांग की गयी है।