यमुना नदी में मर रही हैं मछलियां, बेपरवाह प्रयागराज का प्रशासन, संक्रमण का खतरा बढ़ा

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वही हमारी पवित्र नदी यमुना के किनारे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मछलियां मर रही है।

कोरोना संक्रमण काल मे यमुना में मर रहीं मछलियां, देखें खास रिपोर्ट


सूत्र बताते हैं एक सप्ताह पूर्व कुछ तीर्थयात्री यमुना किनारे पर स्नान किया था। उसके बाद ही इस जगह पर मछलियों का मरना लगातार शुरू हो गया । जिसे देखकर स्थानीय लोगों में एक दहशत सा माहौल बना हुआ है।


कुछ लोगों का यह कहना है यमुना में बाहर से आए कुछ लोगों ने स्नान किया था। उसके बाद हजारों की तादाद में मछलियां मरी हुई किनारे बह रही है। जिससे गंदगी और बदबू व्याप्त है । इस पर स्थानीय सभासद व कई लोगों को बताया गया । परंतु कोई भी इस पर ध्यान नहीं दिया ।

Exit mobile version