चाकघाट। चाकघाट के एमपी यूपी बार्डर पर हालात बेकाबू हो गए। मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश जाने वाले लगभग 5 हजार से अधिक श्रमिकों ने सीमा पर लगे बैरिकेट को तोड़ते हुए उत्तरप्रदेश सीमा में प्रवेश किया।
वहीं प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल हो गई किसी बड़े हादसे की आशंका के बीच आपको बता दे कि बीते शनिवार को एमपी यूपी बार्डर चाकघाट सीमा पर हजारों श्रमिको को रोक दिया गया था….
जिसके बाद एमपी से रीवा एसपी आबिद खान, एडिनशल एसपी गोपाल खांडेल व यूपी डीएम, एसपी सहित जिला प्रशासन मौके पर जायजा लेने पहुँचे थे एवं उनके जाने बाद ट्रकों से आएं कई हजार मजदूरो को छोड़ दिया गया…
वहीं मौके पर मौजूद हजारों की संख्या में भूंखे श्रमिकों ने भोजन, गृहग्राम तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्थाएं ना होने पर कई घंटो तक इंतजार के बाद सड़को पर विरोध प्रदर्शन करने लगे व पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिससे कई लोग चोटिल हुए…
वहीं पत्रकारों से अभद्रता की गई थीं।
