
इलाहाबाद (अनुराग शुक्ला) उत्तर प्रदेश पुलिस का एंटीरोमियो स्क्वाड काफी चर्चित और विवादित रहा। जिसे लेकर कुछ कार्रवाइयों से सरकार बैकफुट में आ गई थी।
हालांकि अभियान फिर भी जारी है। पर अब इसे लेकर की जा रही कार्रवाई फिर से विवादित होने के आसार हैं। दरअसल इलाहाबाद में एंटी रोमियो स्क्वाड ने कथित तौर पर पकड़े गए युवकों को एक रेड नोटिस जारी किया है जिसमे युवक का मोबाइल no पता पिता का नाम इत्यादि की जानकारी है साथ ही लिखा है कि में अब रोमियो गिरी छोड़ दूंगा, आदि आदि।
लेकिन पुलिस के इस रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई पर सवाल इसलिये खड़े हुए हैं कि क्या रोमियो गिरी का प्रमाण पत्र जारी होने का अधिकार पुलिस को है? क्या इस तरह की कार्रवाई से किसी बेगुनाह युवक का भविष्य तो खराब नहीं होगा? क्या यह मानव अधिकारों का उल्लंघ तो नही? बहरहाल इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया आई है।
कुछ लोग इसे स्वतन्त्रता के अधिकारों का हनन भी बता रहे हैं। बहरहाल एन्टी रोमियो Sqd की आज की कार्यवाही में मनचलों/शोहदों को अंतिम चेतावनी स्वरूप रेड कार्ड issue किया गया । निर्धारित प्रारूप में उन सबके नाम पता और मोबइल नंबर रजिस्टर में अंकित कर उन्हें रेड कार्ड दिया ।