प्रशासन दूकान खोलने की जितनी भी करे तय्यारी मुसलमान नही करे ईद की खरीदारी

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) । शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी ने ऑनलाईन बैठक कर मुस्लिम समुदाय से लॉकडाउन का पूरी तरहा पालन करते हुए बाज़ारों का रुख न करने की अपील की है।कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट किताब अली ने कमेटी के लोगों के साथ ऑनलाईन चर्चा करते हुए सभी से अपील की के कोई भी ईद की खरीदारी को बाज़ार मे भीड़ और लॉकडाउन तोडने का सबब न बने वर्ना सारी आफत की ज़िम्मेदारी आप के सर मढ़ दी जाएगी।

ऑनलाईन चर्चा में भाग लेते हुए सै०मो०अस्करी ने लोगों से वाट्सऐप के माध्यम से अपील की कहा जैसे माहे रमज़ान के पच्चीस रोज़े किसी तरहा कट गए वैसे ही बाक़ी के पाँच रोज़े भी कट जाएँगे।

दो महीने से ग़रीब और ज़रुरतमन्द हलाकान व परेशान उनकी ज़्यादा से ज़्यादा मदद करें ईद की खरीदारी हरगिज़ न करें।मो०शारिक़ ने प्रशासन के ईद से पहले कपड़े और जूते की दूकानों को खोलने को एक ग़ैर ज़रुरी क़दम बताया कहा आज उन ग़रीबों की फिक्र होनी चाहिये और उनके व्यापार को फिर से पटरी पर लाने की फिक्र होनी चाहिये जो छोटा मोटा व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।शारिक़ ने लोगों से हाँथ जोड़ कर अपील की के कोई भी ईद की खरीदारी को बाज़ार न निकले जो पुराना या सबसे अच्छा कपड़ा हो उसे पहन कर घर पर ईद की नमाज़ अदा करें और उपर वाले से कोरोना वॉयरस के खात्मे की दूआ करें।

एडवोकेट काशान सिद्दीक़ी ने बाज़ारों में ईद की खरीदारी न करने के लिए मैसेज तय्यार कर वाट्सऐप फेसबुक और दूसरे सोशल माध्यम से लोगों को जागरुक करने और सचेत रहने की अपील की है।ऑन लाईन चर्चा में सै०मो०अस्करी,काशान सिद्दीक़ी,मोहम्मद शारिक़,फरीद राईन,अब्दुल जर्रार खान,मशहद अली खाँ,राग़िब हसन,सामिन खान,ग़ुफरान खान समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Exit mobile version