खाली सड़क पर हूटर बजा झाड़ता रहा रौब

मेजारोड (प्रयागराज)। देश मे भले ही वी आई पी कल्चर समाप्त करने के निर्देश हों लेकिन ब्यवस्था में लगे लोग हूटर का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों पर अपना रौब झाड़ने से बाज नही आतें हैं।

गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीम से जुड़े वाहन से इस तरह की हरकतें करते देखा गया।यह ए टी एम सिरसा कस्बे से मेजारोड की तरफ वेवजह हूटर बजाते आ रहा था,जब एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय प्रतिनिधि ने इस हरकत पर सवाल उठाया तो इसका ड्राइबर आपे से बाहर हो गया और उसने कहा ,मेरी मर्जी मैं कुछ भी करूँ किसी का क्या जाता है।

जो करना हो कर लेना मैं तो इसी तरह से हूटर बजाते फर्राटे भरता हूं।इतना ही नही उसने बैंक वाहन के लिये तय नियमों की भी धज्जियां उड़ाते हुए मेजारोड से कुछ लोगों को वाहन में बैठाकर शहर की तरफ निकल गया।बता दें कि ऐसी ही लापरवाही की वजह से पूर्व में बैंक के वाहनों में लूट हो चुकी है।गुरुवार को ए टी एम वाहन की यह हरकत मेजारोड बाजार में चर्चा का विषय रही।

वहां के लोगों ने इस वाहन की आये दिन इस तरह की हरकतों की पुष्टि की है।बेवजह खाली सड़क पर हूटर बजाना कानून जुर्म है,और देश मे लागू वी आई पी कल्चर के नियम विरुद्ध भी है। बैंक से जुड़े सक्षम अधिकारी इस ड्राइवर द्वारा हूटर बजाने और फालतू लोगों को कैश बैन में बैठाने के मामले को जरूर सज्ञान में लेंगे।

Exit mobile version