प्रयागराज: मुस्कुराएगा इंडिया अभियान की कार्यशाला

प्रयागराज। वैश्विक माहमारी कोविड-19 के दौर में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य एवं उनकी खुशहाली के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), यूनिसेफ इंडिया और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुस्कुराएगा इंडिया अभियान के समस्त काउंसलर की एक ऑनलाइन कार्यशाला हुई।

उद्घाटन एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक अशोक श्रोती ने किया। डॉ. अंशुमाली शर्मा ने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां एनएसएस संकट के इस समय में मुस्कुराएगा इंडिया अभियान संचालित कर रहा है।

डॉ. नीलम ने आत्महत्या जैसी अवसादजनक स्थिति को कम करने के लिए आवश्यक पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इविवि से मेंटल हेल्थ काउंसलर के लिए नामित कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अंजली, डॉ. नीलिमा सिंह, डॉ. अंकिता चतुर्वेदी व डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग चतुर्वेदी ने किया।

Exit mobile version