अनुग्रह समेत 13 के खिलाफ मुकदमा

प्रयागराज। लॉकडाउन के चौथे चरण में शहर में धारा 144 लागू है। इस दौरान उप श्रमायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने के एक मामले में कर्नलगंज थाने की पुलिस ने कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इसमें पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, राजवेंद्र सिंह, डॉ. कमाल उसरी, सुभाष पांडेय, अन्नू सिंह, मुस्तकीम, बबली, सुनीता, मनोज पांडेय, नसीम, दिवाकर व कुछ अज्ञात शामिल हैं। आरोप है कि लॉकडाउन का उल्लंघन और कोरोना संबंधी सावधानी न बरतते हुए ये सभी उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां नारेबाजी करने लगे।

पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने और वहीं ज्ञापन दिए।

Exit mobile version