खुली बाजार हुआ 200 लोगों पर एफआईआर

प्रयागराज। लॉकडाउन-4 में दुकान खोलने की छूट मिली तो दुकानदार और ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क पहनना भूल गये। शुक्रवार को कटरा व सुलेम सराय का नजारा कुछ ऐसा ही था।

बात प्रशासन के संज्ञान में आयी। इस दौरान पुलिस ने मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर लगभग 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इनमें ग्राहक और दुकानदार दोनों शामिल हैं। विदित हो कि गत बुधवार से कटरा व सुलेम सराय ,सिविल लाईन में दुकान खोलने की सशर्त अनुमति दी गई है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस पहुंची तो दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए और बाजार में सन्नाटा पसर गया।


वही झूंसी कोतवाली क्षेत्र के नई झूंसी में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा। कहने को धर्मशाला पर पुलिस लगी है शाम को चौराहे पर लोगों का जमावड़ा आम दिनों की तरह लगा रहता है।

लोग आराम से घूमते नजर आते हैं। पुलिस सख्ती अंदावा व झूंसी के पॉवर हाउस के आसपास जरूर देखने को मिलती है। लेकिन नई झूंसी में पुलिस चौकी होने के बाद भी स्थिति अनियंत्रित ही दिख रही है। लेकिन न तो विक्रेता और न ही ग्राहक दो गज की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते

Exit mobile version