भारतीय संस्कृति को तबाह कर रही प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर बैन लगे

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने भारत सरकार से नेटफ्लिक्स व प्राइम वीडियो को तत्काल प्रभाव से वैन करने की मांग करते हुए कहा कि ये जो भी वेव सीरीज बना कर प्रसारित कर रहे हैं उसमें अश्लीलता, सेक्स, खुली गाली, हिंसा का नंगा नाच होता हैं जो हमारी भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ हैं इसलिए या तो इसपर भी टीवी चैनल और फिल्मों की तरह सेंसरशिप हो या भारत में बैन हो।


उन्होंने कहा कि भारत में जहाँ वेलेंटाइन डे पर लड़के-लड़कियां खुले पार्क मे सबके सामने मिलकर बैठकर आपस में बात नहीं सकते हो क्योंकि गेरुआ गमछा धारी हाथों में लाठी लेकर उनको मारने पिटने परेशान करने का काम करते है कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं तो जब उनकी अपनी पार्टी की सरकार हैं तो उनको यह नंगा नाच क्यों नहीं नजर आ रहा हैं इसके खिलाफ भी उन लोगों को आवाज उठानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि अभी तक तो यह सिर्फ महानगर के कुछ राईसों तक ही सीमित था पर टीवी पर खुला विज्ञापन अब मध्य वर्ग के नवजवानों में भी बहुत तेजी से अपना पांव पसार रहा है जिसको रोकने की अतिआवश्यकता है प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का कोई भी वेब सीरीज उठा कर देख ले परिवार के साथ 10मिनट तक नहीं देख सकते हैं इसमें खुला सेक्स,खुली गाली,अश्लीलता का भरमार रहता हैं।

उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में जब सब काम धन्धा बन्द था लोग अपने घरों में कैद थे तो ऐसे मे टीवी मनोरंजन का एक मात्र सहारा था तो दूरदर्शन के साथ हर टीवी चैनलों पर रामायण, महाभारत, कृष्णा, साईबाबा, शिवपुराण आदि धार्मिक प्रोग्राम का प्रसारण कर जनता को अपनी संस्कृति सभ्यता से ओतप्रोत कर रहे थे वहीं उस टाइम को समझ कर इन वेब सीरीज वालों ने खुब प्रचार प्रसार किया और अपने दर्शकों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि किया और अश्लीलता फैलाया जो भारतीय संस्कृति के लिए खतरा है।

इस लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करता हूँ कि इन पर तत्काल वैन लगाईं जाय और वैन करना मुमकिन ना हो तो सेन्सरशिप के दायरे में लाया जाय ताकि हम अपने आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार दे सके।

Exit mobile version