कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर फायरिंग के बाद हंगामा

प्रयागराज : रानीमंडी में शनिवार देर रात दो युवकों में झगड़ा हो गया। इसके बाद वहां पर किसी ने फायरिंग कर दी। इससे हड़कंप मच गया। मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। सूचना मिलते ही थाने पर महिलाएं भी पहुंच गईं और हंगामा करने लगीं।

महिलाओं का जमावड़ा लगने पर महिला पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। अतरसुइया इंस्पेक्टर संदीप मिश्र ने बताया कि गोली चलने की सूचना है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में एक महिला ने बताया कि मोहल्ले में पहले से गोलू नामक युवक घात लगाए बैठा था। जैसे ही वहां पर दिलीप पहुंचा तो गोलू ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसके बेटे लवकुश से उलझ गया और गोली चला दी। गोली किसी को लगी नहीं।

Exit mobile version