प्रयागराज । कोरोना संक्रमित तहसीलदार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एल-1 अस्पताल कोटवा से एसआरएन रेफर कर दिया गया। उन्हें एल-3 अस्पताल एसआरएन में भर्ती किया गया है।
कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद तहसीलदार को एल-1 अस्पताल कोटवा में भर्ती किया गया था। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि दोपहर बाद उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। उनका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल के बाहर हो गया था। इस पर उन्हें एसआरएन रेफर किया गया। डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि एसआरएन अस्पताल के कोरोना वार्ड नंबर आठ में उन्हें भर्ती किया गया है। अभी उनकी तबीयत ठीक है। वहीं, शनिवार को कोटवा अस्पताल में भर्ती दस संक्रमितों का नमूना लिया गया।