पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि

प्रयागराज। देश के पूर्व प्रधानमन्त्री एवं किसान नेता के रूप में विख्यात चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि आज सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हे किसानों का मसीहा बताया ।

लाक डाउन के चलते अपने अपने घरों में रहकर सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, नरेंद्र सिंह, दान बहादुर मधुर आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की

सपा नेताओं ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए चौधरी साहब ने आजीवन संघर्ष किया l उनका कहना था कि देश की सर्वाधिक आबादी गाँवों में रहती है और देश की खुशहाली का रास्ता भी खेतों और खलिहानों से होकर जाता है l किसानों की समृद्धि के हिमायती रहे चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश की तरक्की संभव है l

Exit mobile version