प्रयागराज । प्रयागराज से 16 विदेशी जमातियों सहित 30 लोगों को जेल भेजा गया था जिसमे थाना करेली पुलिस द्वारा मस्जिद हेरा करेली से 9 थाईलैंड निवासी सहित दो गाइड व मस्जिद इमाम उज़ैफ़ा को चालान किया गया था, उज़ैफ़ा की जमानत अपर जिला जज वीर भद्र सिंह ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता एवम आरोपी के अधिवक्तागण एस ए नसीम(गुड्डू) व धारा सिंह को सुनकर ज़मानत स्वीकार कर ली।
आरोपी पर आरोप था कि थाना करेली के थाना प्रभारी करेली को दिनांक 2 अप्रैल को निरक्षण के दौरान हेरा मस्जिद में 9 विदेशी नागरिक तथा 2 अनुवादक जो मरकज़ निज़ाम उद्दीन दिल्ली से लौटे थे और उसके बाद से धार्मिक कार्य में लगे थे मिले मुतवल्ली उज़ैफ़ा ने बताया कि ये लोग 24 मार्च से क़वारन्टीन हैं जिन्हें मेडिकल टीम द्वारा सभी टेस्ट कर कुआरन्टीन किया गया है सभी के खिलाफ विदिशियों विषयक अधिनियम की धारा 14 व 14सी में मुकद्दमा लिखा गया तथा बाद में धारा 269,270,188 आईपीसी,3 महामारी अधिनियम,14 बी,14 सी विदिशियों विषयक अधिनियम में चालान किया गया,