पुराने रिजल्ट के आधार पर पीएचडी में दाखिला

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में पीएचडी में अब पुराने रिजल्ट के आधार पर दाखिला होगा। विभाग ने रिजल्ट के आधार पर चयनित छात्रों का नाम जारी कर दिए हैं। ज्ञात हो कि शैक्षिक सत्र 2019-20 में कॉमर्स विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए 26 सितंबर 2019 को रिजल्ट घोषित हुआ था। कुछ छात्रों के विरोध के चलते कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने 31 जनवरी 2020 को उक्त परिणाम को रद्द करते हुए 15 दिन के भीतर पुन: साक्षात्कार कराने का आदेश दिया। कुलपति के इस फैसले के खिलाफ पर चयनित छात्रों ने हाईकोर्ट की शरण ली। 4 मार्च को कोर्ट ने आदेश देते हुए छात्रों के पक्ष में पूर्व घोषित रिजल्ट के आधार पर ही प्रवेश देने का आदेश सुनाया।

Exit mobile version