
प्रयागराज। कोरोना संक्रमित दस और मरीज स्वस्थ हो गए। शुक्रवार को कोटवा के एल-1 चिकित्सालय से 08 और एसआरएन अस्पताल से 02 मरीज डिस्चार्ज कर दिये गये। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 22 एक्टिव केस रह गये हैं। इनमें दस कोटवा एट बनी के एल-1 और 12 एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। कोटवा के एल-1 अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों में कालिंदीपुरम और राजरूपपुर के एक-एक युवक के अलावा चार मरीज धनूपुर और दो मरीज जंघई इलाके के हैं। एसआरएन अस्पताल से शंकरगढ़ क्षेत्र की एक युवती समेत दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इन सभी मरीजों को होम क्वारेंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।