
प्रयागराज। परिवहन निगम की गाइड लाइन जारी होते ही तय तारीख से सिटी बसें प्रदेश के सात शहरों में चलने लगेंगी। ये सात शहर हैं, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, झांसी और मथुरा।
इन सिटी बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बसों की क्षमता से आधी सीटों पर ही यात्री बैठाये जाएंगे। आगामी 01 जून से लॉकडाउन के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में छूट मिलने के बाद सिटी बसें चलाने की तैयारी है।
गत दिनों शासन स्तर पर बैठक में पब्लिक ट्रांसपोर्ट खोलने पर सहमति बनी थी। ज्यादा भीड़ न जुटे इसलिए दो चरणों में इसे लागू किया जाएगा।
पहले चरण में रोडवेज बस, नगर बस व ओला उबर शामिल है। दूसरे चरण में ई रिक्शा, ऑटो-टेम्पो व टैक्सी चलाने को छूट दी जा सकती है।