आठ रेलकर्मी निलंबित श्रमिकों से बदसलूकी पड़ी महंगी

प्रयागराज। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों से बदलसलूकी आठ रेलकर्मियों को महंगी पड़ गयी। मामला 24 मई का है। अहमदाबाद से आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची तो वहां यात्रियों को बिस्किट के पैकेट दूर से फेंक कर दिए जा रहे थे।

एक यात्री ने विरोध किया तो उसे अभद्र शब्द कहे गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए सीनियर डीसीएम ने आठ रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित होने वालों में राकेश कुमार, अमरदीप पटेल, लक्ष्मी नारायण मीना, शमशेर यादव, डीके दीक्षित, नरविका व एक अन्य हैं। पीआरओ सुनील गुप्ता ने निलंबन की पुष्टि की है।

Exit mobile version