लाकडाउन में हुई मौतों पर दुखी परिजनों को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिये सहायता राशि से स्थानीय सपाईयों ने जताया आभार

प्रयागराज l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा लाकडाउन के दौरान अपने घरों को लौट रहे प्रवासियों की रास्ते में ही मौत हो जाने के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है l स्थानीय सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने अपने नेता के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा है कि जहां प्रदेश में सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोगों की निगाह नहीं पहुँच रही है वहां हमारे नेता की सहायता पहुंच रही है l


सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह एवं जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने संयुक्त रूप से बयान में कहा है कि प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए तथा पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कोई जोड़ नहीं है l

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पार्टी फंड से प्रयागराज जनपद के सोराव क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी मो. इकबाल की गत दिनों नागपुर में हुई मौत पर एक लाख रुपये उनकी पत्नी श्रीमती सैयदा खातून के खाते में भेज दिया गया है l निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, विधानपरिषद सदस्य मा बासुदेव यादव, अंसार अहमद, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, श्रीमती गीता पासी ने रविवार को उनके घर जाकर ढाढस बंधाया l


इसी तरह पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पंधारी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा जारी एक लाख रुपये की राशि का चेक आज गाजीपुर जनपद के रुका नुपूर गांव निवासी श्रीमती विमला देवी प्रजापति को सौंपा l श्रीमती विमला के पति श्री लालचंद्र प्रजापति मुंबई से ट्रक में चलकर अपने घर पहुंचने ही वाले थे कि थोड़ी दूर पहले उनकी मौत हो गई l इस मौके पर एम एल सी राम वृक्ष यादव, पूर्व विधायक राम गरीब आदि नेतागण मौजूद थे l


सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा इसी तरह की सहायता राशि प्रदेश के अन्य जानपदों में भी पीड़ितों के परिजनों को भेजी जा रही है l

Exit mobile version