इविवि: शिक्षाशास्त्र के 50 से अधिक छात्रों का चयन 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला

प्रयागराज। कोरोना संकट के मौजूदा दौर में जहां युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के चार दर्जन से अधिक छात्र 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में चयनित हुए हैं।

विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय यादव ने सफल छात्र-छात्राओं को के उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जतायी कि चयनित छात्र-छात्राएं प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करेंगे। प्रो. यादव ने बताया कि विभाग के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन सहायक शिक्षक भर्ती में हुआ है। अभी और छात्रों का डेटा एकत्र किया जा रहा है।

इसमें 43 छात्र-छात्राएं एमएड की हैं। सात छात्र ऐसे हैं जो पीएचडी कर रहे हैं। चयनित छात्रों ने अपनी सफलता की खुशी विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय यादव, प्रो. ऊषा मिश्रा, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. सरोज यादव, डॉ. रूचि से साझा कर रहे हैं। विभाग के शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version