संपत्ति की लालच में भतीजे बने कातिल, मेंहदौरी कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या

प्रयागराज। संपत्ति की लालच में भतीजों ने चाचा-चाची की हत्या कर लाश को कछार में ठिकाने लगा दिया। मेंहदौरी कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कानपुर से हत्यारोपी दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नगर निगम के एक कर्मचारी को भी पकड़ा जिसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है।


मेंहदौरी कॉलोनी निवासी इरफान (45 वर्ष) अपनी बीवी हुस्ना बेगम के साथ रहते थे।

उनकी कोई औलाद नहीं थी। उनके बड़े भाई रिजवान का परिवार थोड़ी दूरी पर रहता है। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली कि इरफान के घर पर ताला बंद है और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने घर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर खून के छींटे थे। बुधवार की सुबह पूरा पुलिस महकमा घटनास्थल पर पहुंच गया और जांच की। शक के आधार पर इरफान के भाई रिजवान को हिरासत में लिया गया। पता चला कि रिजवान के दो बेटे शिराज और मिराज वारदात के बाद से गायब है। सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच ने कार से भाग रहे दोनों भाइयों को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version