ट्रिपलआईटी: ग्रीष्मकालीन स्कूल का ऑनलाइन प्रशिक्षण 15 से

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में व्यवहारिक वित्त विषय पर तृतीय ग्रीष्मकालीन स्कूल का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 15 जून झलवा परिसर में शुरु होगी।

समन्वयक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पिछले दो ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल रहे हैं । इस वर्ष देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के अलावा विदेश के प्रतिभाग भी भाग ले रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से सऊदी अरब, अमेरिका और बांग्लादेश के छात्र शामिल होंगे।

अभी तक 150 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन किया है। संस्थान के विशेषज्ञों के अलावा आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल असम यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए, अल्बा विश्वविद्यालय, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी ढाका, स्टॉक होल्डिंग के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Exit mobile version