हाईकोर्ट: कल से खुली अदालत में सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ खंडपीठ में सोमवार से खुली अदालत में सुनवाई प्रारंभ हो रही है। खुली अदालत में सुनवाई होने से न्याय कक्षों में 81 दिन से पसरा सन्नाटा टूटेगा।

शुरुआत में नए मुकदमों की ही सुनवाई होगी। स्थिति में सुधार हुआ तो धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। वकीलों को गेट नंबर 1 और गेट नंबर 3 से ई-पास के माध्यम से परिसर में प्रवेश मिलेगा।

न्यायालय स्टाफ को गेट नंबर 3बी से प्रवेश दिया जाएगा। 65 वर्ष से अधिक की आयु वाले वकील परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बहस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Exit mobile version