Latest
11 लाख श्रमिकों को जल्द मिलेगा रोजगार: सिद्धार्थनाथ
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आने वाले 11 लाख श्रमिकों को जल्द ही रोजगार मिलेगा। खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने प्रयागराज आवास पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईए, फिक्की, नारडेको व लघु उद्योग भारती से जिस एमओयू पर दस्तखत किया है उसका लाभ श्रमिकों को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आईआईए तथा फिक्की तीन-तीन लाख और लघु उद्योग भारती व नारडेको ढाई-ढाई लाख श्रमिकों और कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि शेष बचे श्रमिकों को उनकी दक्षता के हिसाब से नौकरी दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर उनको मनपसंद रोजगार से जोड़कर कर स्वावलम्बी बनाया जायेगा। प्रयागराज आने पर मंत्री ने लॉकडाउन-4 का जायजा लिया।



