माफ हो डेलीगेसी के छात्रों का किराया
प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इलाहाबाद विश्वविद्यालय विभाग के कार्यकर्ताओं की आनलाइन बैठक में विभिन्न मुद्दों पर इविवि के कुलपति को अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया।
आलोक त्रिपाठी ने डेलीगेसी में रह रहे इविवि के समस्त छात्र-छात्राओं का लाकडाउन के दौरान का किराया माफ करने की मांग की। कहा, पहले इविवि प्रशासन ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करे और फिर इस पर कार्यवाही करें।
एबीवीपी इविवि विभाग के संयोजक अतेन्द्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 सुरक्षा के मूलभूत उपायों पर इविवि प्रशासन को देना ध्यान देना होगा। बैठक में परीक्षाओं की अनिश्चितता को दूर करने समेत कई मांगें कुलपति से की गईं। संचालन वीरेन्द्र सिंह चौहान व श्रीकान्त पाण्डेय ने किया। इस दौरान रुद्र पाण्डेय, सूरज तिवारी, नवीन मिश्र, अनिकेत सिंह, सचेन्द्र सिंह, आजाद, अजीत आदि उपस्थित रहे।



