यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, 67 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

वेब डेस्क। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए परीक्षा कल से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं 6 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। यह परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा में सीसीटीवी की निगरानी में पूरी कराई जाएंगी। पूरे प्रदेश से कुल 67 लाख 29 हजार 540 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की परीक्षा के लिए नकलविहीन व्यवस्था बनाई गई है।

हर सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

उड़नदस्ता भी बनाए गए हैं जो हर सेंटरों में जाकर नकलचियों को पकड़ेंगे।

उसी क्रम में इलाहाबाद बोर्ड मुख्यालय में तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और हेल्प नंबर जारी कर दिए गए हैं जिससे कि पूरे प्रदेश में कहीं भी परीक्षा में कोई दिक्कत आए उसके लिए तत्काल कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क किया जा सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कंट्रोल रुम खुला है बोर्ड मुख्यालय में खोले गए तीन कंट्रोल रुम, कन्ट्रोल रुम का हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए हैं। 532-2622767, 2623182, 2623139, चौबीस घण्टे दस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।

Exit mobile version