

प्रयागराज । डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षुओं का तृतीय सेमेस्टर 5 जनवरी को पूर्ण हो चुका मार्च में परीक्षा की तिथियां घोषित हो चुकी थी किंतु करोना महामारी के चलते अनिश्चितकालीन के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी है।
प्रशिक्षण का कहना है कि 5 जुलाई को चतुर्थ सेमेस्टर भी पूरा हो जाएगा किंतु अभी तक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की कोई भी तिथि घोषित नहीं हुई है जिसकी वजह से समस्त 18 बैच प्रशिक्षु के समक्ष आगामी भर्ती में शामिल ना हो पाने का खतरा मंडरा रहा है ।
रस्सी संबंध में आज सचिव परीक्षा नियामक एलन गंज में अनिल भूषण चतुर्वेदी से मुलाकात कर प्रशिक्षकों ने तृतीय सेमेस्टर को द्वितीय सेमेस्टर के प्राप्त अंकों के आधार पर प्रमोट करते हैं जल्द से जल्द चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित करने का ज्ञापन सौंपा है सचिव ने पूरा आश्वासन देते हुए कहा है ।
शासन स्तर पर मांग पत्र को अग्रेषित कर दे रहे हैं स्वीकृति मिलते ही जल्द से जल्द अखबारों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षुओं ने जानकारी दी है जुलाई अंतिम सप्ताह तक हर हाल में तृतीय सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में सत्येंद्र सिंह सीटू अभिषेक तिवारी अनंत प्रताप सिंह पवन पांडे शिवम तिवारी मनोज आदि लोग शामिल रहे।