कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बेटे की कर दी हत्या

प्रयागराज। जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनौजा कला गांव में एक मां ने अपने ही पांच साल के बेटे को फावड़े से काट डाला।

हत्या करने के बाद बेटे का रक्तरंजित शव लेकर कुएं में डालने जा रही थी; इसी दौरान उसे एक लड़की ने देख लिया। उसके शोर मचने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया।


बुरी तरह घायल मासूम को लेकर परिजन फूलपुर निजी अस्पताल में लोग गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया।

लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रेनू के भाई निर्भय ने बताया कि वह पिछले चार वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में कराया जा रहा है।

कनौजा कला गांव के जगन्नाथ पटेल की पुत्री रेनू की शादी सराय इनायत थाना क्षेत्र के कसेरूआ कला में हुई है। उसका पति रमेश पटेल निजी वाहन का चालक है। करीब 20 दिन पूर्व रेनू अपने मायके कनौजा कला आई थी।

Exit mobile version