पीआरएसयूः अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 18 जुलाई से संभव

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) एवं संबद्ध कॉलेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 18 जुलाई से कराने की तैयारी है।

प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से नया एकेडमिक कैलंडर भी जारी किया गया है। जिसमें 1 से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वारयरस का प्रकोप कम होने पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए पहले स्नातक अंतिम वर्ष और पीजी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा प्रस्तावित तिथि 18 जुलाई से प्रारंभ होंगी। क्योंकि अंतिम वर्ष के छात्रों को किसी अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना होता है। नए शैक्षिक सत्र में नवप्रवेशी छाऋों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Exit mobile version