कश्मीरी सरपंच अजय पंडित की कायरतापूर्ण हत्या को लेकर आक्रोश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय
के अधिवक्ताओं ने कश्मीरी सरपंच अजय पंडित की आतंकवादीयों द्वारा निर्मम हत्या किये जाने पर शोक सभा कर आतंकवाद का पुतला फूंका गया।

इस मौके पर कश्मीर में लगातार हो रही कश्मीरी पंडितों की निर्मम हत्या के खिलाफ नारेबाजी की । विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग किया कि कश्मीरी सरपंच अजय पंडित के परिवार वालों को सरकार सहायता दें।

एवं कश्मीरी पंडितों के साथ न्याय करने के साथ ही कश्मीर में आतंकियों का सफाया किया जाय । कश्मीरी सरपंच के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाय ।

Exit mobile version