
प्रयागराज । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अवनीश मिश्र शौर्य ने छात्रहित में एक बार पुनः सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
छात्र छात्र नेता अवनीश का कहना है कि इलाहाबाद विगत कई वर्षों से अध्ययन अध्यापन एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है ।
यहां पर छात्र एवं छात्राओं का एक बड़ा समुदाय किराए के कमरों अथवा मकानों में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण करता है और यहीं से अपने जीवन को संवारने और सजाने के उद्देश्य के साथ दूर किसी गांव से अपने सपनों को पंख देने के लिए आता है ।
आज पूरा विश्व कोरोना नामक महामारी से ग्रसित है एवं पूरा देश आर्थिक हानि सहन कर रहा है।इसी के मद्देनजर प्रयागराज के मकान मालिकों से यह अनुरोध है कि लॉक डाउन की स्थिति तक का पूर्णरूपेण किराया माफ करने का सहयोग मानवता के रूप में समाज हित में जरूर करें।
आगे उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि प्रयागराज के अधिकांश व्यक्तियों के परिवार का भरण पोषण इन्हीं छात्रों की वजह से होता है। अतएव छात्रों की समस्या को समझते हुए एवं उनकी आर्थिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर किराया माफ करने का कष्ट करें।
हालांकि बहुत से नेकदिल मकान मालिकों द्वारा किराया माफी की सराहनीय पहल की जा चुकी है किंतु कुछ लोगों ने छात्रों को बार बार फोन करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है ,जो सर्वथा निंदनीय है ।
अगर कोई मकान मालिक किसी छात्र को फोन करके बार-बार परेशान करता है तो छात्र समुदाय द्वारा उसके ऊपर मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी को एक पत्र के माध्यम से यह निवेदन किया गया है कि वे उक्त संदर्भ में छात्रों के हित में 3 महीने के किराया माफी हेतु प्रयागराज के मकान मालिकों एवं लाज मालिकों को निर्देशित करने की कृपा करें।