
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गयीं ।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन काफी चौकन्ना दिखा।
सघन तलाशी के बाद छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका।नकल रोकने और नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।