
प्रयागराज । आज कांग्रेस अधिवक्ता एवं समाजिक संघठन ने फीस एवं बिजली के बिल तीन महीने का माफ़ करने की मांग को अल्लापुर , सोहबतियाबाग, बालसन ,कटरा ,मे जन जागरण किया और जनता का समर्थन मांगा आये सब मिलाकर सरकार से फीस एवं बिजली का बिल मांफ करे
तत्पश्चात एक मीटिंग बालसन चौराहे पे नेहरू जी की प्रतिमा के पास हुई जिसमें श्रीश चंद्र दुबे,नितिन दुबे,एवं डॉक्टर पूनम सिंह ने सयुंक्त रूप से सभी वक्ताओं ने कहा कि करोना रूपी राष्ट्रीय आपदा के कारण लोग अपने घरों से तीन महीने क़रीब बाहर नहीं निकले जिसके कारण कोई व्यापर नहीं हो पाया है लोगों के पास खाने के पैसे नहीं है तो लोग फ़ीस एवं बिल कहाँ से देंगे अतः सरकार को स्वम संज्ञान लेकर फीस माफ करना चाहिए अगर नहीं करती है सरकार तो सरकार के ख़िलाफ़ बड़े आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे बैठक मे नितिन दुबे,श्रीश चंद्र दुबे,पूनम सिंह, इरशाद उल्लह,अंजूम नाज़ ,कामेश्वर सोनकर,अरशद अली ,जय कुमार मिश्रा,अभय मिश्रा, मुकुंद कांत पांडेय आदि लोग उपस्थित थे