
विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू
प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा )ने कहा कि सभी लोगो को प्रतिदिन समय से एक निश्चित समय में योग करना चाहिए। इससे जहा लोग पूरी तरह से स्वस्थ रहते है और उनको कोई बीमारी नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि आज भौतिकवादी युग में लोग इतना अधिक आराम पसंद हो गये है कि वह अपने स्वस्थ्य को लेकर गंभीर नही रहते है। न तो टहलते-घूमते है न ही योग करते है न ही खानपान पर कोई कंट्रोल ही कर पा रहे है। इससे वह बीमारियों के शिकार हो रहे है।
महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि आज सबसे जरूरी है कि लोग अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें जिससे कि लोग खुशहाल रहे। उन्होंने सभी लोगो से आग्रह किया है कि विश्व योग दिवस 21 जून को परिवार सहित योग करें और फिर बंद न करें। महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने बताया कि किन्नर अखाडे के लोग बैरहना स्थित आवास पर 21जून को सुबह सात बजे योग करेगे। इस दौरान बडी संख्या में आसपास के लोग अपने परिवार सहित शामिल होगे। उन्होंने कहा कि योग के दौरान सभी लोग सेनेटराइज, मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का भी पूरा ध्यान रखे जिससे कि कोरोना महामारी से वह और उनका परिवार बचा रहे। इस युवराज, नीता, दौरान शोभा, नैना, परी, मनीषा, शेरू, आशा सहित अन्य लोग थे। जामिय निदाय ए इस्लाम के प्रबंधक मो इमाम हसन ने भी अधिक से अधिक लोगों को योग करने के लिये प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि योग करने से लोग स्वस्थ्य रहते है। उनमें काम करने और सोचने की क्षमता का अधिक विकास होता है। कहा कि जब काया (शरीर)स्वस्थ रहेगी तो लोगों का मन काम में और लगेगा। मो इमाम हसन ने कहा कि विश्व योग दिवस पर 21जून को अधिक से अधिक लोग योग करे। सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक ने कहा कि योग दिवस की तैयारियां चल रही है। इसमे बडी संख्या में लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शामिल होगे। संस्था के महासचिव बिपुलेश त्रिपाठी ने कहा कि योग दिवस की तैयारियां पहले से ही चल रही है। इसमें बडी संख्या में लोग सोशल डिस्टेसिंग को बनाये रखते हुए शामिल होते है। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने बताया कि परिषद के सभी संत-महात्मा विश्व योग दिवस पर योग करेगे। उन्होंने कहा कि हम संत – महात्मा लोग वैसे भी प्रतिदिन भोर में उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद योग करते है और फिर स्नान करते है। इससे जहा सभी लोग स्वस्थ्य रहते है वही उनमे सोचने और काम करने की क्षमता अधिक बढती है। श्रीमीता बाबा आश्रम के महंत बजरंगमुनि उदासीन ने भी अधिक से अधिक लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कारण आज विश्व के सभी लोग योग दिवस 21 जून को मनाते है। महंत बजरंगमुनि उदासीन ने कहा कि अब एक या दो दिन के लिये नही बल्कि हमेशा योग करें जिससे कि लोग परिवार सहित स्वस्थ्य रहे।