कोरोना इफेक्ट: यूपी बार कौंसिल का चुनाव टला

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए रविवार, 14 जून को होने वाला चुनाव टाल दिया गया है। यह चुनाव अब पांच जुलाई को होगा। हालात को देखते हुए बार कौंसिल का कार्यालय भी 17 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। बार कौंसिल के सदस्य सचिव बलवंत सिंह ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

Exit mobile version