मर्चेंट नेवी में जाने से पहले युवक संक्रमित

प्रयागराज। कोरोना पॉजिटिव पाया गया सैदाबाद के युवक का चयन मर्चेंट नेवी में हुआ है। वह नौकरी ज्वाइन करने 9 जून को हांगकांग जा रहा था। लखनऊ से मुंबई के रास्ते उसे हांगकांग जाना था। इंटरनेशनल फ्लाइट पर जाने से पहले उसने 10 जून को अपनी कोरोना जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब स्वस्थ होने के बाद ही वह मर्चेंट नेवी की नौकरी ज्वाइन कर सकेगा।

Exit mobile version