UP : स्कूल फीस और बिजली बिल माफ करने हेतु राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज आज कोरोना रूपी वायरस से लॉकडाउन में स्कूलों की फीस माफ एवं बिजली की बिल मांफ करने के लिए अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश को मंडलायुक्त के माध्यम से 4 सूत्री ज्ञापन दिया जिसका नेतृत्व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री नितिन कुमार दुबे पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू एवं श्रीश चंद दुबे जी ने किया जिसमें कोरोना रूपी वायरस के कारण ला कडाउन में सभी सरकारी निजी संस्थानों के बच्चों की फीस माफ करने साथी नए सत्र में प्रवेश के दौरान एडमिशन शुल्क न लेने वह सभी स्कूलों के निश्चित फीस निर्धारित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए सभी वक्त ने कहा कि इस वैश्विक महामारी जो कि राष्ट्रीय आपदा है और हर वर्ग परेशान है इस संकट की घड़ी में स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर फीस एवं बिजली का बिल के लिये व्यापारी पर दबाव बनाया जाना अनुचित है लॉकडाउन के कारण सभी वर्गों का व्यवसाय बंद है ऐसे में लोग फीस देने में असमर्थ है सरकार से मांग है कि स्कूल की कोरॉना काल के समय के लाक डाउन के समय की फीस माफ करने के लिए कहा जाए और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये कहा कि दिनांक 17 तारीख को इलाहाबाद की संसद रीता बहुगुणा जोशी जी का हम अधिवक्ता व सामाजिक संगठन के लोग घेराव कर ज्ञापन देंगे प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप नितिन कुमार दुबे ,पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ,श्रीश चंद्र दुबे ,इरशाद उल्ला,अभय मिश्रा,अरशद अली, डॉ पूनम सिंह पटेल,कुमुद कांत पांडे रजनीश मिश्र पवन यादव प्रशांत पांडे आदि लोग शामिल रहे

Exit mobile version