प्रयागराज: दो जीआरपी कांस्टेबल कोरोना पाजिटिव

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के जीआरपी थाने में तैनात दो आरक्षी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सेहत खराब होने के बाद से दोनों अवकाश पर अपने घर चले गए थे। एक आरक्षी वाराणसी में और दूसरा गाजीपुर में भर्ती है। दोनों ने विभाग को सूचना दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सूचना मिलने के बाद सोमवार को कालिंदीपुरम क्वारेंटीन सेंटर में जीआरपी के 33 जवानों की जांच कराई गई। रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारेंटीन में रहने को कहा गया है। पॉजिटिव पाए गए दोनों आरक्षी यहां जीआरपी लाइन की अलग-अलग बैरकों में रह रहे थे। इनके साथ रहने वाले अन्य आरक्षी समेत थाने पर तैनात लोगों के भी नमूने जांच को लिए गए हैं। थाना और बैरक को सेनिटाइज करा दिया गया है।

Exit mobile version