यूपीपीएससी परीक्षा 2019 का मुख्य परीक्षा अब 25 अगस्त से

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा अब 25 जुलाई से न होकर 25 अगस्त से शुरु होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस) 2019 का इंटरव्यू जुलाई में होना है।

इस वजह से पीएसीएस 2019 का मेंस आगे बढ़ा दिया गया है ताकि पीसीएस 2019 मेंस देने वाले जो परीक्षार्थी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में इंटरव्यू के लिए सफल हुए हों, उन्हें परेशानी न हो। बता दें कि लॉकडाउन के कारण सिविल सेवा परीक्षा 2019 में सफल जिन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं हो सका है।

उनका इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होना है। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि नौ जून को जारी परीक्षा कैलेंडर की बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित अवधि में कराई जाएंगी

Exit mobile version