प्रयागराज। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम यमुना बैंक रोड स्थित पार्क में रखा गया जहां पर कई तरह के पौधों का पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसी के साथ ही स्थानीय लोगों को और लगाने के लिए जागरूक अभियान चलाया गया और लोगों से आवाहन किया गया अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा लगाएं कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष अर्जुन कनोजिया ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह महामंत्री अर्जुन कनौजिया पुकार वर्मा रामजी विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे