पूर्व ASP सत्यार्थ अनिरुद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, मचा हड़कंप

प्रयागराज। जिले के निवर्तमान एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना वायरस नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को उनके गनर के कोरोना संक्रमित मिलने पर ट्रूनेट मशीन से एसएसपी की कोरोना जांच हुई लेकिन उससे कोरोना की सही पुष्टि नहीं हुई।

इसके बाद एसएसपी की आरटीपीसीआर जांच कराई कराई गई। इस जांच में वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंची मालवीय नगर की एक 46 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इस महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।


सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने खुद को संदिग्ध की श्रेणी में रखते हुए पहले से ही एहतियाती कदम उठा लिए थे। उनके कार्यालय के अंदर रस्सी लगाकर दूरी बढ़ा दी थी। उन्होंने अपने स्कॉट में लगे सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टïी कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इविवि का एक शोध छात्र कुछ दिन पहले एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा था। इसके कुछ दिन बाद वह छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद से पूर्व एसएसपी ने अपने निवास कार्यालय में सतर्कता बढ़ा दी। पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही एसएसपी ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था।

पत्नी व बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव

पूर्व एसएसपी की पत्नी व बच्चों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि एसएसपी के परिवार में रहे कुल 13 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें उनकी पत्नी, दो बच्चे, मां-पिता एवं भाई का परिवार शामिल है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के दर्जनभर कर्मचारियों का नमूना लिया गया है। इनमें उनके अर्दली, स्टेनो, ड्राइवर आदि शामिल हैं। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इनमें से किसी के पॉजिटिव होने पर उनके परिवार वालों की भी जांच की जाएगी।

Exit mobile version