
प्रयागराज। थरवई स्थित मलाकामय भैसाही गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से डेढ़ लाख नगदी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए।
हसनपुर कोरारी गांव के मजरा चक साहब गांव का शशांक मिश्रा बॉब शाखा हसनपुर कोरारी की फ्रेंंचाइजी लेकर मलाका मय भैसाही गांव में हाईवे के पास ग्राहक सेवा केंद्र खोला है।
मंगलवार की शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। वह अभी एक किलोमीटर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। अच्छी बात यह रही कि शशांक को गोली नहीं लगी।
बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर पर वारकर रुपयों से भरा बैग लेकर सिकंदरा की तरफ फरार हो गए। मौके पर एसपी गंगापार, सीओ फूलपुर, एसओ थरवई पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
शशांक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बैग में डेढ़ लाख नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल, एक डिवाइस रखा था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।