लाकडाउन के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ चुके प्रवासियों के आश्रितों के खाते में आए एक-एक लाख
प्रयागराज l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा जनपद के 4 और प्रवासियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक एक लाख रुपये उनके आश्रितों के बैंक खातों में भेजे गए हैं l प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री रामआ्सरे विश्व कर्मा, एम एल सी बासुदेव यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, सुश्री निधि यादव, डॉ मानसिंह यादव सहित अन्य सपा नेताओं ने आज प्रवासियों के परिजनों से मुलाकात कर इस बात की जानकारी दी और सांत्वना दिया कि इस दुख की घड़ी में सपा उनके साथ है l लाक डाउन के दौरान दुर्घटना के शिकार हुए विधानसभा मेजा के परानीपुर निवासी जितेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, अरई मादारा के सुशील कुमार तिवारी, हंडिया विधानसभा क्षेत्र के भीटी निवासी सुरेश विश्वकर्मा की पत्नी रीता विश्वकर्मा की मौत हो जाने पर दुख जताते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इनके आश्रितों को एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है l
पूर्व मंत्री श्री रामआसरे विश्वकर्मा के साथ अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश सचिव महेंद्र विश्वकर्मा, रमाकांत बंगाली, प्रभाकर यादव, मनोज यादव आदि सपा नेता गण भी मौजूद थे l
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा जारी सहायता राशि की सराहना करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह एवं जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा है कि श्री अखिलेश यादव जैसा संवेदनशील और गरीबों, कमजोर वर्ग लोंगो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाला दूसरा कोई नेता नहीं है l नेता द्वय ने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में जहां सत्ताधारी पार्टी के लोंगो की निगाह नहीं पहुँच रही है वहां सपा की सहायता पहुंच गई l