VIDEO:हाइकोर्ट के निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट से गिरा बालक गंभीर

इलाहाबाद। लिफ्टमैन की गलती से हुआ हादसे में एक बालक को गम्भीर चोटें आईं। दरअसल  लिफ्ट में बैठकर बालक ऊपर, जा रहा था इसके पहले बच्चा लिफ्ट से बाहर निकलता लिफ्ट ऑपरेटर ने लिफ्ट चला दी, जिससे बालक नीचे गिर गया ।

घायल का नाम जय प्रकाश उम्र 8 साल है जो चाकघाट रीवा का रहने वाले जमुना का पुत्र है। यह हादसा इलाहाबाद उच्चन्यायालय के निर्माणाधीन भवन में आज सुबह घटित हुआ। यहाँ लेबर मुंसी उमाशंकर की देखरेख में काम करते है।

घायल बच्चे की हालत स्थिर बताई गई है। प्रत्यक्ष दर्षियों के अनुसार  निर्माणाधीन इमारत से दोपहर 12 बजे बालक छठवीं फ्लोर से नीचे गिरा।

बालक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसे टी पी सप्रू हॉस्पिटल बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है  इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version