पूर्वांचल कलाकारों को अपनी अलग फिल्म इंडस्ट्री बनाने की जरूरत: आशीष मिश्रा मुन्ना

प्रयागराज। सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बॉलीवुड के कुछ सितारे और लोगों ने उनके आत्महत्या के फैसले को फिल्म इंडस्ट्री द्वारा शोषण करने की वजह से लिया गया इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाए और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत इस चीज के शिकार थे।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपना एक वीडियो जारी कर फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं मर्डर था।

उनके अलावा रणवीर शौरी, अभिनव सिंह कश्यप सहित अन्य सितारों ने भी भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है ।

बता दें की क्षेत्रीय सह संयोजक कानूनी एवं बिधि बिषयक बिभाग काशी और जिला व्यवस्था प्रमुख यमुनापार प्रयागराज आशीष मिश्रा मुन्ना ने बॉलीवुड के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है

और उन्होंने फेसबुक पर अपना एक पोस्ट करते हुए कहाँ पूर्वांचल के कलाकारों को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए की वह अपनी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री बनाएं और जिन निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का बायकॉट किया था या फिल्म से निकाला था उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराके आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराना चाहिए

Exit mobile version