मास्क बाट कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)| राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव व उत्तर प्रदेश पूर्वांचल अध्यक्ष श्रीमती शहला के निर्देशानुसार शुक्रवार को शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रयागराज व कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अल्पना निषाद पार्षद द्वारा दारागंज में आगनबाड़ी,एन एम एवं आशा बहनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।सभी को मास्क वितरित किया गया। अल्पना निषाद ने कहा कि कोरोना संक्रमण में हमारी बहनों ने मिलकर काम कर रही हैं सबका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बहनों को सरकार की तरफ से पीपीई किट मिलना चाहिए।कार्यक्रम के अंत मे भारत-चीन सरहद पर शहीद हुए देश के वीर जवानों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में रीना शर्मा,रेखाशुक्ला,माया,शैल, सरिता,सोना,सरिता निषाद उपस्थित रहे।

Exit mobile version