कोरोना संक्रमित के मिले आठ नये मामले, 6 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)| कोरोना वासयर के आठ नये मरीज सामने आने से स्वास्थ्य महकमे की बेचैनी बढ़ गयी है। राहत की बात यह रही कि गुरूवार को जहां कोरोना संक्रमण के आठ नये मामले सामने आए वहीं छह मरीजों कर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इनमें पुराना कटरा निवासी तीन महिलाएं व मऊआइमा निवासी दो भाई कोटवा के एल-1 अस्पताल से जबकि एसआरएन में भर्ती शाहगंज निवासी प्रसूता शामिल है।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित विनायक ली ग्रैंड अपाट्र्मेंट निवासी 58 वर्षीय व्यापारी व उनकी 28 वर्षीय बेटी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन दोनों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। वहीं होलागढ़ ब्लॉक के मुकुंदपुर गांव निवासी 46 वर्षीय अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नैनी एडीए की 28 वर्षीय शिक्षिका, हटिया बहादुरगंज की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। सुबेदारगंज का 30 वर्षीय युवक एवं टैगोर टाउन निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग तथा जौनपुर से कैंसर का इलाज कराने आई 50 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version